कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र देश की जनता के साथ बड़ा धोखा: खन्ना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। कांग्रेस का चुनावी घोषणापत्र देशवासियों के साथ बड़ा धोखा है तथा कांग्रेस ने अपने मैनीफैस्टो के जरिए देशवासियों के साथ हल्का व भद्दा मजाक किया है। उक्त विचार भाजपा के पूर्व सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने अपने 4 दिवसीय त्रिपुरा चुनावी प्रवास से लौटने पर व्यक्त किए। इस संबंधी श्री खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार जौली ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस के जनविरोधी व आधारहीन मैनीफैस्टो के विषय पर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए श्री खन्ना ने इसे पिछले 70 साल से कांग्रेस का सबसे कमजोर व दिशाहीन मैनीफैस्टो करार दिया है। खन्ना ने कहा कि देश आजाद होने के बाद कांग्रेस के पहले मैनीफैस्टो में भी देश से गरीबी हटाने की बात कही गई थी।

Advertisements

उन्होंने कहा कि बड़े दुख की बात है कि आजादी के 70 साल बाद भी कांग्रेस अपने चुनावी घोषणापत्र में गरीबी हटाने की बात कर रही है जबकि 55 वर्ष तक देश के लोगों ने कांग्रेस के झूठे घोषणापत्र पर यकीन करके कांग्रेस को देश में राज करने का मौका दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में सत्ता सुख ही भोगा है। इसके अलावा कांग्रेस ने कभी भी अपने चुनावी घोषणापत्रों पर काम नहीं किया जिसका उदाहरण पंजाब व अन्य कांग्रेस शासित प्रदेशों से मिलता है जहां कांग्रेस ने जनता के साथ झूठे वादे कर सरकारे बनाई तथा आज तक अपने वादों को भूलकर बैठी है। खन्ना ने कहा कि पंजाब का नौजवान आज भी हर घर में नौकरी व सम्मार्ट फोन का इंतजार कर रहा है। श्री खन्ना ने कांग्रेस के घोषणापत्र पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही देश को तोडक़र तथा जातिवाद को मुख्य रखकर चुनावी घोषणापत्र बनाती रही है। श्री खन्ना ने कांग्रेस को 2019 चुनावों के लिए नैश्नल कांफ्रैंस से किए चुनावी समझौते पर भी अपनी स्थिति स्पष्ट करने की बात कही।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने देश में वोटों की खातिर किसी भी स्तर पर गिरते हुए किस तरह देश विरोधी नारे लगाने वाली नैशनल कांफ्रैस से समझौता कर लिया। इसका जवाब देश की जनता कांग्रेस को आने वाले 2019 के लोकसभा चुनावों में देगी। खन्ना ने कहा कि भारत कांग्रेस मुक्त होने की तरफ अग्रसर हो रहा है तथा कांग्रेस अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ते हुए अपने चुनावी घोषणापत्र में ऐसे ऐसे वादे कर रही है जो कि देश की जनता व देश की तरक्की के लिए घातक सिद्ध होंगे। जिसका खामियाजा कांग्रेस को इन लोकसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here