Saturday, October 24, 2026
Home Latest डा. राज ने हाई कमान व कैप्टन अमरिंदर का जताया आभार

डा. राज ने हाई कमान व कैप्टन अमरिंदर का जताया आभार

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। होशियारपुर लोकसभा हल्के सो कांग्रेस के उम्मीदवार टिकट मिलने पर अपने जिला होशियारपुर के सभी विधायकों तथा खास पदाधिकारियों को मिलने के बाद डा. राज कुमार चब्बेवाल दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली जा कर उन्होंने हाई कमान, कांग्रेस प्रधान राहुल गाँधी, सोनीया गांधी, डा. मनमोहन सिंह, के. राजू, अंबिका सोनी एंव डा. नितिन रावत के साथ साथ सैंट्रल इलेक्शन कमेटी मैंबरों तथा आशा कुमारी एंव सुनील जाखड़ का विशेष धन्यवाद किया।

Advertisements

डा. राज ने इन सभी द्वारा अपने पर जताए गए विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया तथा कहा कि वह इस विश्वास को बनाए रखने के लिए तनदेही से काम करेंगे। इस अवसर पर डा. राज ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ भी खास मुलाकात कर व्यक्तिगत तौर पर उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर के मार्गदर्शन में ही वह इस मुकाम तक पंहुचे हैं। उन्होंने कहा कि मेरी योग्यता तथा काबिलियत पर जो भरोसा कैप्टन साहिब ने दिखाया है वह उसपर खरा उतरेंगे। डा. राज ने इस मौके पर कैप्टन साहिब के साथ चुनाव रणनीति बारे चर्चा की तथा उन्हें यकीन दिलाया कि उनके मिशन 13 के सपने को पूरा करने के लिए वह अपनी सीट जीत कर अपना योगदान डालेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here