Saturday, October 17, 2026
Home Crime थाना सदर: चग्गरा का अभी व महिलांवाली का अश्विनी अवैध शराब सहित...

थाना सदर: चग्गरा का अभी व महिलांवाली का अश्विनी अवैध शराब सहित काबू, कुमार फरार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: परमार। थाना सदर पुलिस ने अवैध शराब की 84 बोतलें बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार करके मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ए.एस.आई. सतीश कुमार पुलिस पार्टी सहित महिलांवाली चोअ मौजूद थे तो चोअ के नजदीक तीन नौजवान एक्टिवा (पी.बी. 07) ए- 2775 पर आते दिखे तथा एक युवक एक्टिवा चला रहा था और बाकी दो एक्टिवा पर रखी बोरियों पर बैठे थे। पुलिस को देखकर युवक घबरा गए एक्टिवा पर बैठा एक युवक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इस दौरान पुलिस ने दो युवकों को पकडऩे में कामयाबी हासिल की।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान अभी पुत्र सुखदेव सिंह निवासी चग्गरा, अश्विनी कुमार पुत्र सोम नाथ निवासी महिलांवाली के रूप में हुई है। फरार हुए आरोपी जिसका नाम उसके साथियों ने कुमार बताया। थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्यवाई शुरू कर दी है तथा फरार आरोपी कुमार को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए थाना सदर पुलिस द्वारा रेड की जा रही है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here