Saturday, October 17, 2026
Home Crime स्पैशल ब्रांच ने की कार्यवाही: 7 लाख 92 हजार की ठगी के...

स्पैशल ब्रांच ने की कार्यवाही: 7 लाख 92 हजार की ठगी के मामले में वांछित महिला काबू

होशियारपुर/टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। जिला पुलिस की स्पैशल ब्रांच टीम ने धोखाधड़ी करने के आरोप में नामजद भगौड़ा घोषित महिला को काबू करने में सफलता हासिल की है। स्पैशल ब्रांच की टीम से सोहन सिंह, सुरिन्दर सिंह, अमरजीत सिंह, कुलदीप सिंह व जसवंत कौर ने महिला को काबू कर टांडा पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी महिला की पहचान रंजीता कौर पत्नी दीपक सिंह उर्फ बंटी निवासी बसी जलाल के रूप में हुई है।

Advertisements

स्पैशल ब्रांच की टीम ने बताया कि उक्त महिला के खिलाफ थाना टांडा में 2017 को घुल्ला निवासी युवक गुरप्रीत सिंह के बयानों के आधार पर विदेश भेजने का झाँसा देकर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था और उसको दसूहा अदालत ने 8 मार्च 2019 को भगौड़ा घोषित कर दिया था।

उक्त महिला के खिलाफ मामला दर्ज करवाने वाले युवक गुरप्रीत सिंह ने खख निवासी संदीप सिंह और उक्त महिला पर विदेश भेजने का झांसा देकर 7 लाख 92 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज करवाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here