Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur मेगा पेंटिंग मुकाबले 14 अप्रैल को

मेगा पेंटिंग मुकाबले 14 अप्रैल को

The Stellar News Logo

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। वैद क्रॉसफिट तथा मार्शल आर्ट क्लब अहियापुर की ओर से वैसाखी के मौके पर मेगा पेंटिंग मुकाबले करवाए जाएंगे। इस संबंधी जानकारी देते हुए प्रबंधक गगन वैद ने बताया कि 14 अप्रैल को सुबह 10 बजे शुरु होने वाले इन पेंटिंग मुकाबलों में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

Advertisements

उन्होंने बताया कि कला को प्रोत्साहित करने के लिए पांच से सात साल वर्ग तथा आठ से 14 साल वर्ग में विजेता को 2100 रुपए इनाम तथा क्लब में एक महीने नि:शुल्क सिखलाई दी जाएगी। इसी तरह उपविजेता को 1100 तथा तीसरा स्थान हासिल करने वाले को पांच सौ रुपए का इनाम दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here