Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur पंजाबी सभ्याचारक मेले में चलेगा मनमोहन वारिस की आवाज़ का जादू

पंजाबी सभ्याचारक मेले में चलेगा मनमोहन वारिस की आवाज़ का जादू

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाबी सभ्याचारक मेला मैनेजमैंट कमेटी होशियारपुर की तरफ से 14 अप्रैल दिन रविवार को बैसाखी मेला डेरा बाबा चरणशाह बहादुरपुर में आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर प्रसिद्ध गायक मनमोहन वारिस, ग्रीक, हरमन-शा, भोटू शाह, मिस कविता, डिप्टी राजा एवं अन्य कई मशहूर कलाकार पहुंच रहे हैं।प्रबंधक कमेटी के राकेश सूरी एवं नितिन गुप्ता नन्नू ने बताया कि महंत रमिंदर दास जी की सरपरस्ती में करवाए जा रहे मेले में शहर निवासी एवं आसपास के इलाके के लोगों को खुला आमंत्रण हैं तथा सभी समय पर पहुंचकर मेले का आनंद उठाएं।

Advertisements

उन्होंने बताया कि मेले की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा सभ्याचारक मेला बाद दोपहर ढाई बजे से शुरु हो जाएगा। उन्होंने शहर निवासियों से अपील की कि वह समय पर पहुंचकर मेले की शोभा बढ़ाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here