जीवन की कला का मार्गदर्शन करता है श्री भागवत ग्रंथ: स्वामी वृंदावन दास

श्री मद्भागवत कथा में गोवर्धन पूजन की कथा सुनाई, लगाया 56 भोग

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: पुष्पिंदर। श्री गोबिंद गोधाम गौशाला आदमवाल रोड, नजदीक कुष्ट आश्रम होशियारपुर में श्री मद्भागवत कथा में गोवर्धन पूजा की कथा सुनाते हुए कथा व्यास स्वामी वृंदावन दास जी महाराज जी ने बताया कि श्री कृष्ण ने देखा कि सभी बृजवासी इंद्र देव की पूजा कर रहे थे। तो अपने माता-पिता से इसका कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि इंद्र देव वर्षा करते है जिससे अन्न की पैदावार होती है।

Advertisements

श्री कृष्ण ने कहा कि इस गोवर्धन पर्वत से भी हमें अन्न, पशुओं का चारा, फल सब प्राप्त होता है तो हमें इसकी पूजा करनी चाहिए। श्री कृष्ण की बात मानकर सभी ब्रजवासी इंद्र देव की जगह गोवर्धन पर्वत की पूजा करने लगे। इस अवसर पर पूजन दौरान 56 भोग भी लगाया गया।

स्वामी जी ने कहा कि भागवत जीवन जीने की कला का मार्ग दर्शन करता है। भागवत ज्ञान, वैराग्य को जागृत करने की कथा है। भागवत के अलावा अन्य कोई ग्रंथ नहीं जो मनुष्य को मात्र सात दिन में मुक्ति का मार्ग दिखा दे। श्री गौ सेवा समिति, स्वामी मोहनानंद संकीर्तन मण्डल समिति सदस्य कुलदीप सैनी, दलीप बिल्ला, राकेश मरवाहा ने जानकारी देते बताया कि 19 अप्रैल को मूर्ति स्थापना महोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें सुबह 7 बजे से ही मूर्ति पूजन शुरु हो जाएगा, उपरांत हवन एवं मूर्ति स्थापना की जाएगी।

इस मौके पर साध्वी सुश्री भुवनेश्वरी देवी जी महाराज कटड़ा बटौत विशेष तौर पर उपस्थित होकर श्रद्धालुओं को आर्शीवाद प्रदान करेंगे। उपरांत सांय 4 बजे से 8 बजे तक राधा नाम प्रवचन व संकीर्तन आयोजित किया जाएगा। श्री मद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में स्वामी कृष्णा नंद जी महाराज राष्ट्रीय परमा अध्यक्ष गौ सेवा मिशन, स्नेहमयी मां स्नेह अमृतानंद जी (भृगु शास्त्री), बाबा अवतार नाथ जी श्रद्धालुओं को आर्शीवाद देने हेतु विशेष तौर पर उपस्थित होंगे।

इस अवसर पर सूरज प्रकाश, शुभ लता, जतिंदर यादव, पार्षद मोहन लाल पहलवान, कृष्ण देव महिंदरु, वरिंदर नंदा, अशोक सैनी, राजीव नरुला, भूपिंदर, जतिंदर गुप्ता, सुरिंदर अरोड़ा, राकेश मनकोटिया, हरीश शर्मा, महिंदर पाल पथरिया, गुलशन नंदा, बावी, राकेश कुमार, विनोद धीमान, मिंटू मुखिया, सुमन व श्यामा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here