सोमप्रकाश ने भरे नामांकन पत्र, भाजपा और अकाली लीडरशिप भी रही मौजूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा-अकाली दल के सांझे उम्मीदवार सोम प्रकाश (पूर्व आई.ए.एस.) ने आज लोकसभा चुनाव हेतु अपना नामांकन पत्र भरा। उन्होंने अपने कागजात जिला चुनाव अधिकारी ईशा कालिया को सौंपे। नामांकन पत्र भरने से पहले मिनी सचिवालय के समीप रैली की गई। जिसमें सोम प्रकाश अपने सैकड़ों साथियों के साथ फगवाड़ा से यहां पहुंचे। इस अवसर पर हरियाणा प्रांत के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टड़, केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा, पंजाब चुनाव प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु, प्रदेश अध्यक्ष श्वेतच मलिक, पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, बीबी महिंदर कौर जोश, दलजीत सिंह चीमा विशेष तौर से पधारे।

Advertisements

सोमप्रकाश अपने अनुभव से लोकसभा हल्के होशियारपुर का करवाएंगे विकास: मुख्यमंत्री खट्टड़

इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टड़ ने कहा कि देश की जनता मन बना चुकी है और देश में मोदी के नेतृत्व वाली एन.डी.ए. सरकार को पुन: बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि होशियारपुर लोकसभा हल्के के भाजपा-अकाली उम्मीदवार सोम प्रकाश जोकि आई.ए.एस. अधिकारी रहे और फगवाड़ा के विधायक बने को सामाजिक एवं राजनीतिक दोनों तरह का अनुभव है और वे अपने अनुभव से हल्का होशियारपुर को तरक्कियों की राह पर ले जाएंगे। श्री खट्टड़ ने कहा कि देश की जनता ने तय किया है और उसी के नाते पंजाब की जनता के जोश से भविष्य की तस्वीर साफ तौर से दिखाई दे रही है और जनता भाजपा-अकाली उम्मीदवारों को भारी बहुमत से जिताएंगे।

नामांकन पत्र से पहले हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने रैली करके सोमप्रकाश की जीत का दिया संदेश

इस मौके पर सोम प्रकाश ने कहा कि यह मात्र एक चुनाव नहीं बल्कि देश में निर्णायक लड़ाई लड़ी जा रही है। एक तरफ देश हित में दिन-रात काम करने वाले मोदी हैं और दूसरी तरफ महाठगबंधन है। मोदी जी ने देश को एक पहचान दी है व दुनिया में देश का मान बढ़ाया है। जहां भी कहीं भारत की बात होती है तो हम सिर ऊंचा करके बात करते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के आने के बाद देश का नाम चमका है। इससे पहले देश में घोटालों की सरकार रही है और यू.पी.ए. सरकार के समय में अरबों-खरबों के घोटाले हुए और कितने ही मंत्री के जेलों में गए। मोदी के नेतृत्व में एन.डी.ए. ने देश व जनता के लिए काम किया है। यह समय बहुत नाजुक एवं अहम है, क्योंकि इस समय हमने पहचान करनी है कि हमारे हक एवं देश की रक्षा कौन कर सकता है। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार को भी आड़े हाथों लिया।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा, पंजाब प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक, तीक्ष्ण सूद, बीबी महिंद्र कौर जोश, अरविंदर सिंह रसूलपुर, अरुणेश शाकर, सुखजीत कौर शाही, सोहन सिंह ठंडल, देसराज धुग्गा, लोकसभा प्रभारी राजेंद्र भंडारी, शिअद जिला प्रधान जतिंदर सिंह लाली बाजवा, सहप्रभारी आर.पी. मित्तल व सुभाष शर्मा ने भी रैली को संबोधित किया। इस मौके पर समस्त हल्कों के इंचार्ज, जिला अध्यक्ष, मोर्चा एवं सैलों के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों के अलावा बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ताओं ने सोम प्रकाश को विजयी बनाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here