Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur रैड क्रास की ओर से केंद्रीय जेल के कैदियों के लिए फ्रिज...

रैड क्रास की ओर से केंद्रीय जेल के कैदियों के लिए फ्रिज व व्हीलचेयर की सहायता मुहैया

होशियारपु (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट : गुरजीत सोनू । नरेश गुप्ता सचिव जिला रैड क्रास सोसायटी होशियारपुर द्वारा जिलाधीश व जिला रैड क्रास सोसायटी प्रधान विपुल उज्जवल की अध्यक्षता में जिला रैड क्रास यहां जरुरतमंद गरीब, बीमार, अंगहीन/अपंग और कुदरती आवतों से प्रभावित व्यक्तियों की सहायता के लिए सदा तत्पर रहती है। वहीं इस संस्था द्वारा जिला होशियारपुर की जेल/सुधार घर के कैदियों की सहायता के लिए दवाईयां, दवाईयों को सुरक्षित रखने के लिए एक फरिज और जेल के कैदियों से उनकी मुलाकात के लिए आने वाले अंपग, अंगहीन व्यक्तियों की सहूलियत के लिए दो व्हीलचेयर की सहायता मुहैया करवाई गई। जिलाधीश व प्रधान विपुल उज्जवल द्वारा निजी तौर पर जिला जेल कंप्लैक्स में पहुंचकर मुहैया की गई। जिनका जिला जेल कंप्लैक्स में पहुंचने से नरेश गुप्ता सचिव जिला रैड क्रास, जिला जेल सुपरडैंट बिक्रम सिंह पांथे, डिप्टी सुपरडैंट हरभजन सिंह सैनी, सहायक सुपरडैंट नगिंदर सिंह द्वारा स्वागत किया गया।

Advertisements

श्री विपुल उज्जवल ने अपने विचार प्रगट करते हुआ जिला जेल/सुधार घर के कैदियों द्वारा जाने/अंजाने हुए गुनाहों से तोबा करने और इस जेल कंप्लैक्स से बाहर जाने उपरांत अच्छे शहरी बनने की अपील की गई।
इस मौकेे पर नरेश गुप्ता सचिव जिला रैड क्रास और बिक्रम सिंह पांथे जिला जेल सुपरडैंट द्वारा भी अपने विचार प्रगट करते हुए आने वाले समय में जिला जेल के कैदियों के अच्छे जीवन की कामना की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here