Tuesday, October 27, 2026
Home Latest बीजेपी को बड़ा झटका, सुमन खोसला समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल

बीजेपी को बड़ा झटका, सुमन खोसला समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल

टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। टांडा में भाजपा को उस समय बड़ा झटका लगा जब वार्ड नंबर 7 से भाजपा की ओर से नगर कौंसल के चुनाव लडऩे वाली भाजपा की जिला सचिव सुमन खोसला अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गईं।

Advertisements

जिला कांग्रेस कार्यालय में हुए समागम के दौरान नगर कौंसलरों व वर्करों की मौजूदगी में विधायक संगत सिंह गिलजियां ने सुमन खोसला और उनके समर्थकों को पार्टी में शामिल होने पर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक गिलजियां ने खोसला का पार्टी में स्वागत करते हुए जिला उपप्रधान का पद दिया। उन्होंने कहा मेहनती कार्यकर्ता के रूप में खोसला के पार्टी में आने से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने पार्टी में शामिल हुई नई टीम को देश में से जुमलेबाजी वाली मोदी सरकार से मुक्ति पाने के लिए सख्त मेहनत करने की प्रेरणा की। इस दौरान सुमन खोसला ने कहा वह मेहनत से पार्टी के लिए काम करेंगे।

इस अवसर पर जोगिंदर सिंह गिलजियां, जिला परिषद सदस्य रविंदर पाल सिंह गोरा, अवतार सिंह खोखर, नगर कौंसिल प्रधान हरि कृष्ण सैनी, पार्षद राजेश लाडी, पार्षद गुरसेवक मार्शल, पार्षद राकेश बिट्टू, बिल्लू सैनी, सुरिंदरजीत सिंह बिल्लू, देसराज डोगरा, हैप्पी दशमेश नगर, करमचंद खोसला, केवल खोसला, जस्सा सिंह, दलबीर हाजी, दलजीत सिंह, जोगिंदर कुमार, राज कुमार, रणजीत कौर, बलदेव सिंह, प्रदीप कुमार, नंदलाल, अर्जुन, राम राकेश कुमार, विजय कुमार, राहुल कुमार, चोखा राम, बानो, नूर मोहम्मद, याकूब अली, लखविंदर लक्की, राधा रानी, बलविंदर खोसला, करण साभी, अजीत कुमार, पंकज सचदेवा, भूपेंद्र कलसी, जीवन कुमार, बबली, सिकंदर कुमार, रहमत अली, कृष्णा देवी इत्यादि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here