Friday, October 30, 2026
Home Latest भाग्यवश सीएम बने जय राम: प्रेम कौशल

भाग्यवश सीएम बने जय राम: प्रेम कौशल

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़) रजनीश शर्मा। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा है कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का भाग्य साथ न देता तो शायद वह आज मुख्यमंत्री के पद पर नहीं होते। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री पर सी.एम की कथित टिप्पणी को लेकर कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी टिप्पणियों को ख़ारिज करती है।

Advertisements

नेता प्रतिपक्ष अग्निहोत्री पर मुख्यमंत्री जयराम की टिप्प्णियाँ अहंकारपूर्ण

प्रेम कौशल हमीरपुर में आयोजित प्रैसवार्ता में ज़ोरदार अन्दाज़ में भाजपा नेताओं की टिप्पणियों का जबाव दे रहे थे। उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री को लेकर सीएम जय राम ठाकुर की कथित टिप्प्णियाँ शोभा नहीं देती क्योंकि मुकेश अग्निहोत्री नेता प्रतिपक्ष तथा कांग्रेस विधायक दल के नेता हैं। अगर मुकेश अग्निहोत्री सरकार की नीतियों की आलोचना करते हैं तो सरकार को उन आलोचनाओं पर ध्यान देकर सुधार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जय राम ठाकुर के नेतृत्व को भाजपा के अंदर ही स्वीकार नहीं किया जा रहा है।

भाजपा के अंदर सब ठीक नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा कि सतपाल सत्ती द्वारा की गई अभद्र टिप्पणियों को चुनाव आयोग तो गम्भीरता से ले रहा है लेकिन सीएम की नजऱों में सत्ती का कोई दोष नहीं और वह सत्ती का डिफ़ेंस करते नजऱ आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here