पब्लिक को-आर्डिनेशन सैल कांग्रेस के पक्ष में लोगों को कर रहा प्रेरित: विनोद राये

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज),रिपोर्ट: समीर सैनी। कांग्रेस पब्लिक को-आर्डिश्नेशन सैल होशियारपुर के जिला चेयरमैन विनोद राये ने पंजाब कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व गुरदासपुर से लोकसभा उम्मीदवार सुनील जाखड़ से मुलाकात करके उन्हें होशियारपुर में पब्लिक को-आर्डिनेशन सैल की चुनावी गतिविधियों संबंधी अवगत करवाया।

Advertisements

विनोद राये ने बताया कि पब्लिक कोआर्डिनेशन सैल लोकसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और कांग्रेस की नीतियों को घर-घर पहुंचाकर लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित करेगा। इस दौरान विनोद राये ने बताया कि कांग्रेस पब्लिक कोआर्डिनेशन सैल होशियारपुर लोकसभा हल्के से डा. राज के समर्थन में उनके साथ खड़ा है। उन्होंने बताया कि पंजाब में कांग्रेस पब्लिक कोआर्डिनेशन सैल के अधिकारी प्रत्येक हल्कों में अपने-अपने उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार करके उन्हें जीत हासिल करवाने के लिए प्रयास कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here