Monday, October 12, 2026
Home Latest वाल्मीकि समाज डा. राज को विजयी बनाने की भर चुका है हुंकार:...

वाल्मीकि समाज डा. राज को विजयी बनाने की भर चुका है हुंकार: कमल भट्टी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला कांग्रेस महासचिव एवं वाल्मीकि मोहल्ला के प्रधान कमल भट्टी की अगुवाई में बहादारपुर में डा. राज कुमार के पक्ष में जनसभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा विशेष तौर से पहुंचे। बैठक को संबोधित करते हुए श्री अरोड़ा ने कहा विरोधी पक्षों के पास कोई मुद्दा नहीं है तथा वे जनता को गुमराह करके अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं, ऐसे लोगों से पूरी तरह सावधान रहने और जागरुक होने की आवश्यकता है। इस दौरान उन्होंने शहर व मोहल्ले के विकास के लिए डा. राज के हक में मतदान करने के लिए उपस्थिति को प्रेरित किया।

Advertisements

इस मौके पर कमल भट्टी ने कहा कि वाल्मीकि समाज सदैव कांग्रेस के साथ खड़ा हुआ है और पार्टी ने भी समाज को बनता मान सम्मान एवं इसके उत्थान के लिए प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में समाज का एक-एक वोट डा. राज के पक्ष में डाल कर उन्हें कामयाब बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग समाज को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं वे एख बात समझ लें कि अब समाज उनके बहकावे में नहीं आएगा और अपने शहर की बेहतरी के लिए कांग्रेस के पक्ष में खड़ा हो चुका है। इस मौके पर शहरी अध्यक्ष एडवोकेट राकेश मरवाहा, मनमोहन कपूर, पार्षद ध्यान चंद ध्याना, गुरदास राम, अश्विनी भट्टी, पाली भट्टी, राज कुमार, मप्पा, मुनीश हंस, हैप्पी मट्टू, लक्की मट्टू, विक्की भट्टी, नितिन हंस, विशाल शालू, राज माता बबली जी, कैलाश रानी, वीना रानी, संतोष रानी, रंजना, मीनाक्षी, माला भट्टी, सुनीता, ऊषा रानी, नवदीव हंस आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here