Monday, October 12, 2026
Home Latest विपक्षीयों के बहकावे में नहीं आएगी जनता, कांग्रेस की होगी जीत: कैबिनेट...

विपक्षीयों के बहकावे में नहीं आएगी जनता, कांग्रेस की होगी जीत: कैबिनेट मंत्री अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने मात्र दो सालों में प्रदेश की नुहार बदलने के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी है व लोकसभा चुनाव के बाद विकास कार्यों में और तेजी आएगी। इस कारण विपक्षी दलों की बोलती बंद हो गई है और उनके पास अब कोई मुद्दा ही नहीं है जिसे लेकर वह जनता के बीच जाएं। इसलिए विपक्षी दल जनता को गुमराह करके अपने अस्तित्व को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री की अगुवाई में कांग्रेस प्रदेश में बड़ी जीत दर्ज करेगी।

Advertisements

यह बात कैबिनेट मंत्री उद्योग एवं वाणिज्य सुन्दर शाम अरोड़ा ने कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जनता जागरुक हो चुकी है और विपक्षी दलों की किसी भी चाल में वह आने वाली नहीं है, इसलिए वह नए-नए हथकंडे अपनाकर कुप्रचार कर रहे हैं। श्री अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस व कांग्रेस के समर्थक डा. राज कुमार को बड़ी जीत दिलाकर सभी विपक्षी दलों को मुंहतोड़ जवाब देंगे।

इस मौके पर महिंदर सिंह, कुलभूषण टोनू सेठी, पार्षद विक्रम मेहता, पूर्व पार्षद बलविंदर कौर ने कहा कि वह डा. राज की जीत में अहम भूमिका निभाने हेतु पूरी मेहनत से चुनाव प्रचार में डट गए हैं और कांग्रेस की मजबूती से बढक़र उनके लिए कुछ नहीं है, क्योंकि वह जानते हैं कि शहर व हल्के का विकास कांग्रेस के हाथों में ही संभव है।

इस मौके पर पार्षद ब्रह्मशंकर जिम्पा, पार्षद सुरिंदरपाल सिद्धू, पार्षद गुरप्रीत कौर, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कशमीर सिंह खब्बू, सरपंच अलाहाबाद बलजिंदर सिंह सोनू, सरपंच कमल कुमार जहानखेलां, रावल सिंह सरपंच आनंदगढ़, बिल्ला दिलावर ब्लाक समिति सदस्य, सुदेश सरपंच शेरगढ़, राम कुमार सरपंच शांति नगर, पूर्व पार्षद राज कुमार थापर, दीपक डावर, प्रदीप कुमार, राजिंदर कुमार, श्याम नरुला, बिंदर कोटला गौंसपुर आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here