Sunday, October 11, 2026
Home Politics पार्षद मीनू सेठी भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त

पार्षद मीनू सेठी भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त


होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा अध्यक्ष डा. रमन घई ने प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला के साथ परामर्श उपरांत भाजपा जिला अध्यक्ष ने जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुषमा सेतिया को भाजपा जिला महिला मोर्चा का प्रभारी तथा पार्षद मीनू सेठी को भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने विपन कुमार सिद्धू को एस.सी. मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष डा. रमन घई ने कहा कि पार्षद मीनू सेठी के महिला मोर्चा अध्यक्ष बनने से मोर्चा और भी मजबूत होगा और उन्हें विश्वास है कि मीनू सेठी भाजपा की नीतियों को घर-घर पहुंचाने और बड़ी संख्या में महिलाओं को पार्टी के साथ जोडऩे में अहम भूमिका अदा करेंगी।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here