Thursday, October 29, 2026
Home Politics रोहित प्रभाकर सहिकार भारती के शहरी प्रधान नियुक्त

रोहित प्रभाकर सहिकार भारती के शहरी प्रधान नियुक्त


होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सहिकार भारती की एक विशेष बैठक संगठन महामंत्री पंजाब प्रदेश शंकर दत्त तिवाड़ी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें रोहित प्रभाकर को सर्वसम्मति से शहरी प्रधान नियुक्त किया गया। इस अवसर पर महामंत्री शंकर दत्त तिवाड़ी ने संस्था के साथ नए जुड़े कार्यकर्ताओं को सहिकार भारती के कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रोहित प्रभाकर लंबे समय से व्यवसाय के साथ जुड़े हुए हैं और वे व्यवसायियों की समस्याओं को भी भलीभांति जानते हैं तथा सहिकार भारती से जुडक़र वे समस्याओं को दूर करवाने में अहम भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर रोहित प्रभाकर ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वे उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष डा. रछपाल ठाकुर, महामंत्री साधू राम शर्मा, चेतन सूद, विकास जोनी, नीतिन शर्मा, मोहित वालिया, गौरव जैन, विनोद हजारी, अजय कुमार सरोच भी उपस्थित थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here