गढ़शंकर: यात्रियों से भरी बस पलटी, 14 घायल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। गढ़शंकर के गांव खुरालगढ़ के पास मिनी बस पलटने से करीब 14 यात्री घायल हो गए। भगवान का शुक्र है कि कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार गढ़शंकर के गांव खुरालगढ़ के पास शाम करीब 6.15 बजे बस नं. पी.बी -13 डब्लयू 8312 का अचानक संतुलन बिगडऩे से बस पलट गई।

Advertisements

जिसमें 18-20 सवारियों में से करीब 14 लोग घायल हो गए। 7 घायलों को लोगों ने सिविल अस्पताल गढ़शंकर में भर्ती कराया तथा अन्य 7 यात्रियों को सियान अस्पताल गांव बाठरी हिमाचल प्रदेश में ले जाया गया, जहां पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। उपरोक्त यात्री गांव बोहा तहसील समराला जिला लुधियाना के थे तथा दर्शनों के लिए श्री खुरालगढ़ साहिब गढ़शंकर आए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस संबंधी कार्रवाई शूरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here