Tuesday, October 13, 2026
Home Hoshiarpur सिद्ध बाबा बालक नाथ व पीर निगाहे वालों के दर्शन करके लौटे...

सिद्ध बाबा बालक नाथ व पीर निगाहे वालों के दर्शन करके लौटे श्रद्धालु

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। सिद्ध बाबा बालक नाथ प्रबंधक कमेटी बस्सी ख्वाजू का जत्था जो कि गत दिनों धार्मिक स्थानों की यात्रा के लिए रवाना हुआ था। वह जत्था सिद्ध बाबा बालक नाथ व पीरे निगाहे वालों के दर्शन करके लौट आया। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रसिद्ध समाज सेवक अश्विनी छोटा, पवन शर्मा व अन्यों ने बताया कि यह यात्रा 8 जून को होशियारपुर से गई थी, सबसे पहले पीर निगाहे में गए यहां पर श्रद्धालुओं ने इतनी गर्मी के बावजूद पूरी श्रद्धापूर्वक लाइनों में लगकर मर्यादा को निभाते हुए दर्शन किए।

Advertisements

इसके बाद शाहतलाई, सिद्ध बाबा बालक नाथ जी के मंदिर में दर्शन करने गए। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु की इतनी श्रद्धा देखकर मन प्रसन्न हो गया तथा उन्होंने सिद्ध बाबा बालक नाथ जी का कोटम कोटम बार धन्यवाद किया कि उन्होंने दर्शन करने का मौका दिया। इस अवसर पर वरूण शर्मा लाडी, मीना शर्मा, मंजू शर्मा, मधु शर्मा, अन्नू शर्मा, रीया शर्मा, आशू शर्मा, आंचल शर्मा, कुसम शर्मा, नैतिक शर्मा व अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here