Monday, November 2, 2026
Home Latest भाजपा नेताओं के बाद अकाली युवा नेत्री एडवोकेट मनजीत कौर ने भी...

भाजपा नेताओं के बाद अकाली युवा नेत्री एडवोकेट मनजीत कौर ने भी थामा कांग्रेस का दामन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के वार्ड नंबर 17 से अकाली दल की टिकट से निगम चुनाव लड़ चुकी युवा नेत्री एडवोकेट मनजीत कौर ने अकाली दल को अलविदा कहते हुए कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा की अगुवाई में साथियों सहित कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। पार्टी में स्वागत करते हुए श्री अरोड़ा ने कहा कि आज का युवा देश व अपने इलाके को आगे ले जाने की सोच रखता है तथा युवाओं ने हर क्षेत्र में अपनी बुलंदियों के झंडे फहराकर सिद्ध कर दिया है कि वे किसी से कम नहीं तथा उन्हें खुद को साबित करने का उचित अवसर मिलना चाहिए। कांग्रेस में युवाओं को खास स्थान प्रदान किया जाता है तथा मनजीत कौर जैसी ऊर्जावान एवं पढ़ीलिखी युवा नेत्री की हर पार्टी को जरुरत होती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में उन्हें उचित मान सम्मान दिया जाएगा तथा उनके समाज सेवा के जज्बे को प्रोत्साहित करने के लिए जो भी कदम होंगे उठाए जाएंगे।

Advertisements

कांग्रेस ने युवाओं को आगे बढऩे के बेहतर अवसर किए हैं प्रदान: कैबिनेट मंत्री अरोड़ा

श्री अरोड़ा ने कहा कि एक तरफ जहां भाजपा के कई नेता कांग्रेस में शामिल होकर भाजपा के तानाशाही रवैये से मुक्ति प्राप्त कर रहे हैं वहीं अब अकाली दल से जुड़े नेताओं का कांग्रेस में शामिल होना अकाली दल की युवा विरोधी नीतियों को प्रकट कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी युवाओं को राजनीति में आगे आने के विशेष अवसर प्रदान कर रहे हैं तथा उनकी सोच के अनुसार ही आज पार्टी में युवाओं को अहम जिम्मेदारियों से नवाजा गया है। इस मौके पर मनजीत कौर ने कहा कि होशियारपुर के विकास एवं समाज सेवा के दायरे को और बढ़ाने के लिए वह श्री अरोड़ा द्वारा करवाए गए कार्यों से बेहद प्रभावित हैं और इसलिए उन्होंने इलाके की बेहतरी के लिए कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया। क्योंकि, कांग्रेस ने जो कहा वो करके दिखाया है।

इस मौके पर एडवोकेट सुखबीर सिंह, अमनदीप दीपा, सुखविंदर मिंटू, सुरिंदर, कमलजीत कौर, जतिंदर मोनू, कामेश्वर, जीत कुमार, गुरमीत सिंह, पिंदरजीत कौर, अशोक कुमार,सुनीता, हरजीत सिंह, जतिंदर कुमार, राज कुमार पाण्डे तथा राम गुलाम सहित कांग्रेसी नेता दीपक पुरी व अन्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here