Saturday, October 31, 2026
Home Latest कांग्रेस सेवादल ने मनाया भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म दिन

कांग्रेस सेवादल ने मनाया भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म दिन

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़),  गौरव मढ़िया । जिला कांग्रेस सेवा दल कपूरथला की ओर से भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री, कंप्यूटर युग के जनक,भारत रत्न श्री राजीव गांधी का जन्मदिन कांग्रेस सेवा दल जिला कपूरथला के पूर्व कार्यकारी जिला अध्यक्ष नवदीप शर्मा की अध्यक्षता में मनाया ,स्थानीय कांग्रेस सेवा दल कार्यालय में रखे गए कार्यक्रम के आरंभ में आए हुए पदाधिकारीकर्ताओं ने राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प माला अर्पित की। इस अवसर पर विशेष तौर पर कार्यक्रम में शामिल हुए पंजाब प्रदेश कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष भार्गव ने राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प माला अर्पित करने के उपरांत कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहां श्री राजीव गांधी ना सिर्फ देश मे कंप्यूटर युग के जनक थे बल्कि उन्होंने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान देश की दूरसंचार नीति में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए दूरसंचार नीति के प्रसार व प्रचार को देश के कोने कोने में पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया श्री राजीव गांधी सही मायनों में आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने अपने छोटे से कार्यकाल में देश के युवाओं को कंप्यूटर तकनीक के साथ जोड़ा दूरसंचार क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए इसका विस्तार किया वह युवाओं को रोजगार प्रदान करने तथा महिलाओं के प्रति राजनीतिक क्षेत्र के साथ-साथ देश के सरकारी क्षेत्रों में भी कई योजनाएं बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
,भार्गव ने कहा कि आज देश में चल रही भाजपा नीत मोदी सरकार डिजिटल इंडिया का केवल झूठा ढिंढोरा पीट रही है असल में भारत में डिजिटल युग की शुरुआत राजीव गांधी के समय में ही हो चुकी थी मोदी सरकार तो डिजिटल इंडिया के नाम पर केवल अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रही हैं। उन्होंने कहा कि देश में आज जिस तरह के हालात बने हुए हैं ऐसे हालात पहले कभी नहीं देखे गए महंगाई आसमान छू रही है, नौजवान बेरोजगार है, कारोबार चौपट हो रहे हैं, देश को जाति व धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है अलग-अलग राज्यों में जाति व धर्म के नाम पर दंगे हो रहे हैं महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है और इतना कुछ होने के बाद भी प्रभावित राज्यों में जहां भाजपा की सरकारें है ना तो भाजपा की राज्य सरकारें दंगाईयों पर कोई कार्यवाही कर रही है और ना ही केंद्र सरकार के मंत्री व प्रधानमंत्री मुंह खोल रहे हैं। ऐसा भयानक दौर जीवन में कभी नहीं देखा, देश आजादी के बाद पहली बार सबसे भयानक दौर से गुजर रहा है, अंत में सेवादल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से उन्होंने अनुरोध करते हुए कहा की कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता घर घर जाकर इस सरकार की जन विरोधी  नीतियों तथा 9 वर्ष के भाजपा के कुशासन के बारे में लोगों को जागृत करें और 2024 के चुनाव में लोगों को कांग्रेस के हक में वोट डालने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर दर्शन सिंह, चीमा डॉक्टर जागीर सिंह लालका, दीपक नागर, सुनील कुमार, सूरज शर्मा ,नरेंद्र कुमार, मास्टर जनक राज, सिमरजोत सिंह, गगन वर्मा गुलशन कुमार, संदीप शुक्ला, राजीव कुमार साहिल के अलावा पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here