Thursday, October 15, 2026
Home Crime 40 किलो 238 ग्राम नशीले पदार्थ सहित दम्पति गिरफ्तार

40 किलो 238 ग्राम नशीले पदार्थ सहित दम्पति गिरफ्तार

इन्दौरा (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: अजय शर्मा। इन्दौरा क्षेत्र के अंतर्गत आते गांव कोठी में स्पैशल नारकोटिक्स टीम काँगड़ा द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर आज 20 जून की सुबह एक घर में छापेमारी के दौरान 40 किलो 238 ग्राम चूरापोस्त बरामद की।

Advertisements

इस संबंधी जानकारी देते हुए नारकोटिक्स टीम के अधिकारी अजीत सिंह ने बताया की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर देशराज पठानिया पुत्र बाबू राम गांव कोठी के घर पर छापामारी की गई थी तो उनके घर से 40 किलो 238 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस मामले में देसराज की पत्नी कमलेश पठानिया तथा देसराज को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here