परमात्मा की जानकारी करके ही इसका सिमरन किया जा सकता है : महात्मा विजय सरूप


होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सतगुरु माता सविंदर हरदेव जी महाराज की कृपा से संत निरंकारी सत्संग भवन असलामाबाद होशियारपुर में संत समागम मुखी माता सुभदरा देवी जी के नेतृत्व में करवाया गया। जिसमें विजय सरूप सिंह पटियाला वाले विशेष तौर पर पहुंचे। उन्होंने प्रवचन करते हुए कहा कि जब सतगुरु की कृपा होती है तो संतो महापुरुषों के दर्शन होते है। सत्संग में आकर आत्मा को खुराक मिलती है। मन करके सत्संग सुनने से आनंद आता है, अगर मन यहां नहीं है अकेले शरीर की उपस्थिति से कोई लाभ नहीं होता। सतगुरु की शरण में जाकर इस परमात्मा की जानकारी की जा सकती है। परमात्मा को देखकर ही इसका सिमरन किया जा सकता है। धार्मिक ग्रंथो को पढक़र उन पर चलना ही असल में भक्ति है। सत्संग को हमेशा अहमियत देनी चाहिए। इंसान के जीवन का असली उद्देश्य इस निराकार की जानकारी हासिल करना है। असली उद्देश्य को छोडक़र इंसान माया के कार्यों के पीछे भाग रहा है। इंसान इस बात को जानते हुए कि माया के पीछे भागने से दुख ही मिलते है फिर भी उसके पीछे भागेे जा रहा है। संतो की संगत करने से हमेशा आनंद ही मिलता है, शांति ही मिलती है। सतगुरु माता सविंदर हरदेव जी महाराज प्यार, निर्मता व सहनशीलता को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित करते है। अंत में मुखी माता सुभदरा देवी ने आई हुई संगतो व विजय सरूप का धन्यवाद किया। इस अवसर पर मुखी माता सुभदरा देवी जी के अतिरिक्त संचालक बाल किशन, शिक्षक देविंदर बोहरा, निर्मल दास, बख्शी सिंह, योगराज, हरी राम, गिरधारी लाल, सुनील कुमार, सुखदेव कुमार, पंकज कुमार, जसवीर कुमार, सोहन लाल सैनी, अजीत सिंह, भजन सिंह आदि उपस्थित थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here