Thursday, October 8, 2026
Home Politics राज्य की जेलों में फैली अराजकता कैप्टन सरकार की बड़ी नाकामी: तीक्ष्ण...

राज्य की जेलों में फैली अराजकता कैप्टन सरकार की बड़ी नाकामी: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद अपने कार्यालय में भिन्न-भिन्न शिकायतें लेकर पहुंचे विधानसभा हल्का के क्षेत्रवासियों की शिकायतें सुनी तथा सरकार की असंवेदनशील कार्यगुजारी पर दुख प्रकट किया। इस मौके पर अपने विचार रखते हुए श्री सूद ने कहा कि पंजाब सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है तथा लोग न्याय पाने के लिए लावारिसों की तरह घूम रहे हैं।

Advertisements

उनकी सरकारी स्तर पर कहीं भी सुनवाई नहीं हुई। श्री सूद ने कहा पिछले दिनों जेलों में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं ने स्पष्ट किया है कि पंजाब में सरकार नामक कोई संस्था काम नहीं कर रही। जेलों में अति अराजकता के माहौल के चलते पहले ही न्यू नाभा जेल में डेरा प्रेमी बिट्टू का कत्ल हो गया। उपरांत लुधियाना जेल में हुए उपद्रव में अजीत नामक कैदी की मौत हो गई। इससे स्पष्ट होता है कि जेल जैसे भारी सुरक्षा वाले क्षेत्र भी सरकार के नियंत्रण में नहीं है।

जेलों में हथियार, नशा तथा टैलीफोन के उपयोग की घटनाएं दिन-प्रतिदिन देखने को मिलती हैं जिससे लगता है कि पंजाब का कोई भी बाली वारिस नहीं है। ऐसी घटनाओं के मद्देनजर कैप्टन सरकार को बने रहने का कोई हक नहीं। इस मौके पर संतोख सिंह, नरिंदर सिंह मिन्हास, सतपाल गोयल, तिलक राज शर्मा आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here