सतगुरु की प्राप्ती से जीवन की सारी बुराईयां समाप्त हो जाती है: सुभद्रा देवी

गढ़दीवाला (द स्टैलर न्यूज़)। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की कृपा से संत निरंकारी सत्संग भवन गढ़दीवाला में मुखी महात्मा अवतार सिंह के नेतृत्व में संत समागम का आयोजन किया गया।

Advertisements

इस दौरान जोनल टूर के मुताबिक होशियारपुर ब्रांच की मुखी बहन सुभद्रा जी विशेष तौर पर पहुंचे। उन्होंने सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का आर्शीवाद संगतो को देते हुए सतगुरु की कृपा का जिक्र करते हुए कहा कि सतगुरु चाहे हर बंदे से हर एक काम करवा सकता है तथा पिंगले से परवत पार करवा सकता है तथा गूंगे से राग भी गवां सकता है।

सतगुरु की रहमत से इंसान की तकदीरें पलट जाती है। इंसान के जीवन में सतगुरु के आने पर सभी बुराईयां उसके जीवन में से समाप्त हो जाती है। सतगुरु की शरण में जब इंसान आता है तो सतगुरु इंसान को इस निरंकार प्रभु की जानकारी ब्रह्मज्ञान करवा कर आने-जाने का चक्र समाप्त कर देता है। उन्होंने कहा कि गुरसिख हमेशा सतगुरु का जो आदेश व हुक्म आता है उसको बिना किसी टिप्पणी के मान लेता है, जो गुरसिख यह कर्म कमाता है उसे कोई परेशानी नहीं आती।

अंत में गढ़दीवाला ब्रांच के मुखी महात्मा अवतार सिंह के नेतृत्व में सहायक शिक्षक डा. सुखदेव सिंह, संचालिका शशि बाला व सहायक शिक्षिका बहन सुषमा रानी ने होशियारपुर की मुखी बहन सुभद्रा देवी जी का धन्यवाद व स्वागत किया। इस अवसर पर मंच सचिव की भूमिका पूर्व डी.पी.आर.ओ. गुरमीत सिंह धुग्गा ने अदा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here