Monday, October 5, 2026
Home Jammu & Kashmir दर्दनाक सडक़ हादसे में 23 लोगों की मौत, एक दर्जन से अधिक...

दर्दनाक सडक़ हादसे में 23 लोगों की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बड़ा सडक़ हादसा हुआ है। केशवन इलाके में एक बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। जानकारी अनुसार आज सोमवार 1 जुलाई को सुबह बस (संख्या नंबर जे.के.17-6787) केशवन से किश्तवाड़ की तरफ जा रही थी।

Advertisements

रास्ते में चालक का सुंतलन बस से बिगड़ गया और बस गहरी खाई में जा लुढक़ी। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग एवं पुलिस कर्मी बचाव कार्य के लिए तुरंत खाई में उतरे और उन्होंने घायलों को बाहर निकालना शुरु कर दिया था। सभी घायलों को जिला अस्पताल किश्तवाड़ रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार बस में क्षमता से अधिक सवारियां चढ़ाई गई थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here