बच्चों को ले जा रही बस खाई में गिरी, चालक व 2 बच्चों की मौत, 6 से अधिक घायल

शिमला (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। शिमला के लोअर खलीणी में सोमवार 1 जुलाई की सुबह हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम की एक बस जोकि बच्चों को ले जा रही थी खाई में गिर गई। हादसे में चालक व दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि 6 से अधिक बच्चों के घायल होने का समाचर प्राप्त हुआ है। स्थानीय लोगों एवं पुलिस ने घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी अनुसार बस एक निजी स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही थी कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधीश शिमला अमित कश्यप व अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज करवाया। जानकारी अनुसार बस झंझीड़ी स्थित एक निजी स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही थी कि जब वह खलीणी के पास पहुंची तो बस खाई में गिर गई। हादसे का कारण अभी पता नहीं चल पाया था।

Advertisements

घायलों की सूची इस प्रकार है:

सुनिधि (15) ठाकुर पुत्री हेम सिंह ठाकुर निवासी शक्ति बिहार झंझीड़ी, अनुषी शर्मा (13) पुत्री अनिल सर्मा गांव खालोह, उमंग चंदेल (14) पुत्री भगत राम चंदेल निवासी झंझीड़ी, लोयर कोलीनी शिमला, सरिन ठाकुर (13) पुत्री पुष्पिंदर ठाकुर निवासी झंझीड़ी लोयर खलीणी, रितीका पुत्री हरीश निवासी झंझीड़ी लोयर खलीणी तथा बस कंडक्टर सुरेश के रुप में हुई है।

हादसे के मृतकों की सूची इस प्रकार है:-

छात्रा मान्या (13) पुत्री भीषम सिंह निवासी लोयर शलीणी शिमला व मेहल (13) पुत्रीब्रिजमोहन निवासी झंझीड़ी लोयर खलीणी शिमला तथा बस चालक नरेश।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here