Friday, October 23, 2026
Home Jammu & Kashmir पंजाब नंबर के ट्रकों से 53 किलो भुक्की बरामद, तीन गिरफ्तार

पंजाब नंबर के ट्रकों से 53 किलो भुक्की बरामद, तीन गिरफ्तार

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग के अधीन पुलिस ने सुरनकोट में नाका लगाकर तीन पंजाब नंबर ट्रकों से 53 किलो भुक्की बरामद करके आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

Advertisements

एस.एस.पी. पुंछ रोमेश अग्रवाल को गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब नंबर के वाहनों में अवैध ढंग से कुछ नशीला पदार्थ सप्लाई करने हेतु ले जाया जा रहा है। एसएसपी पुंछ ने एएसपी पुंछ राजा आदिल हामीद की देखरेख में डी.एस.पी. सुरनकोट कृष्ण सिंह को राजौरी-पुंछ सडक़ मार्ग पर विशेष नाका लगाकर तलाशी करने का आदेश दिया। तलाशी में पुलिस के साथ सेना जवान भी शामिल थे। जवानों ने सडक़ मार्ग पर अलग-अलग तीन नाके लगा दिए। राष्ट्रीय सडक़ मार्ग के अंतर्गत सुरनकोट सडक़ मार्ग पर नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की।

पीबी10सीवी-8535 नंबर के ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें से 38 किलो भुक्की बरामद हुई। पुलिस ने ट्रक चालक सुरेन्द्र पाल सिंह पुत्र जरनेल सिंह निवासी सिधवां खुर्द लुधियाना पंजाब को अपनी गिरफ्त में ले लिया। और ट्रक को सीज किया। इसी मार्ग पर सामने से आ रहे पीबी08सीएक्स-8032 पंजाब नंबर ट्रक को रोक तलाशी ली गई इस ट्रक से 3 किलो ग्राम भुक्की बरामद हुई। और पुलिस जवानों ने ट्रक चालक मोहम्मद ज़ाहिद पुत्र ताहिर निवासी वासपुरा संगरूर पंजाब को गिरफ्तार कर लिया।

जबकि इसी सडक़ मार्ग पर तीसरे पुलिस नाके पर सेना व पुलिस जवानों ने ट्रक (पीबी-13,एक्स-9382) को रोक तलाशी ली और तलाशी के दौरान ट्रक में छिपाकर रखी 12 किलो ग्राम भुक्की बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को अपनी गिरफ्त में ले लिया। जिसकी पहचान मो. इलयास पुत्र मो. राशीद निवासी मलेर कोटला पंजाब के रूप में की गई है।

पुलिस ने तीनों ट्रकों को सीज कर व तीनों चालकों को गिरफ्तार कर पुलिस थाना सुरनकोट ले आई। इस संदर्भ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी चालकों से पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here