Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur कुछ भी सीखने के लिए व्यक्ति में निडरता और उत्साह का होना...

कुछ भी सीखने के लिए व्यक्ति में निडरता और उत्साह का होना जरूरी: देसराज

तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: प्रवीण सोहल। सर्वहितकारी विद्या मंदिर तलवाड़ा में तीन दिवसीय शिशु शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन उत्तर क्षेत्र महंतंत्री देसराज ने किया। इस वर्ग के उद्देश्य के बारे में बताते हुए, देश राज ने कहा कि जब लोग स्वतंत्र रूप से कुछ करने के लिए दृढ़ हो जाते हैं, तब वे सीखना शुरू कर देते हैं।

Advertisements

हमें सीखने के लिए उत्साह, निडरता और आनंद की आवश्यकता है। इसके बाद, दीदी सुदेश कुमारी ने शिक्षकों को रेखाओं, तीली रेखाओं के माध्यम से अलग-अलग चित्र बनाने सिखाये और उत्तर क्षेत्र प्रमुख, शिशु वाटिका दीदी सुनीला शर्मा ने शिशु वाटिका और इसके प्रकारों के बारे में विस्तार से बताया। इस वर्ग के संयोजक और प्रान्त प्रमुख दीदी कुसम ने कहा कि 14 स्कूलों में 21 शिक्षक इस वर्ग में पहुंचे हैं। सभी के सहयोग से यह वर्ग अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहद्ग है। इस अवसर पर रेनू, सुमन, ज्योति, हरप्रीत कौर आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here