Saturday, October 24, 2026
Home Education मियानी कालेज की गुरजीत ने हासिल किया प्रथम स्थान

मियानी कालेज की गुरजीत ने हासिल किया प्रथम स्थान

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़) ,रिपोर्ट: रिषीपाल। संत माझा सिंह करमजोत कालेज मिआनी का बीए सैमेस्टर-6 का नतीजा सौ फीसदी रहा। इस संबंधी जानकारी देते प्रिंसिपल डा. हरजिंदर कौर ने बताया कि इन नतीजों में कालेज की छात्रा गुरजीत कौर 74.79 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रही।

Advertisements

सतविंदर कौर 68 प्रतिशत अंकों के साथ दुसरे व रुपिंदर कौर 67.87 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। नतीजों में अव्वल रहने वाली मेधावी छात्राओं को प्रिंसिपल डा. हरजिंदर कौर व बीबी जगदीश कौर ने शुभकामनाएं देकर आगे भी इसी तरह अच्छा प्रदर्शन करने की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here