Thursday, October 15, 2026
Home Politics Vijay Yatra: नीति तलवाड़ की अगुवाई में महिलाओं ने निकाली स्कूटर रैली

Vijay Yatra: नीति तलवाड़ की अगुवाई में महिलाओं ने निकाली स्कूटर रैली

-विजय संकल्प रथ यात्रा के उपलक्ष्य में किया आयोजन, बड़ी संख्या में महिलाओं ने रैली में भाग लेकर यात्रा का किया भव्य स्वागत-

Advertisements

Report By- Sandeep Dogra/Gurjit Sonu

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला की तरफ से निकाली जा रही विजय संकल्प रथ यात्रा का होशियारपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव नीति तलवाड़ की अगुवाई में महिलाओं ने स्कूटर रैली निकाली। इस मौके पर नीति तलवाड़ ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत में भाजपा महिला मोर्चा विशेष भूमिका अदा करेगा। स्कूटर रैली के बारे में उन्होंने कहा कि अगर पुरुष स्कूटर रैली निकाल सकते हैं तो महिलाएं कैसे पीछे रह सकती हैं। मातृ शक्ति को दिखाने के लिए आज स्कूटर रैली निकाल कर यात्रा का स्वागत करने हेतु प्रस्थान किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here