Thursday, October 8, 2026
Home Hoshiarpur 5 दिवसीय भगवान शिव कथा 25 जुलाई से प्रारंभ

5 दिवसीय भगवान शिव कथा 25 जुलाई से प्रारंभ

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा पांच दिवसीय भगवान शिव कथा का आयोजन 25 जुलाई से 29 जुलाई तक स्मृति जंजघर, पहाड़ी गेट हरियाना में आयोजित किया जा रहा है। जिसका समय सायं 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक का है।

Advertisements

जिसमें श्री आशुतोष महाराज जी शिष्या साध्वी सुश्री रूक्मणि भारती जी ने बताया कि भगवान शिव कथा का वाचन करने हेतु विशेष रूप में दिल्ली से साध्वी सुश्री सरोज भारती अपनी पूरी संत मंडली के साथ हरियाना में पधार रही है। भगवान शिव कथा संबंधी ढोलवाहा में कार्ड रिलीज किया गया। सभी गांव वासियों ने हर्ष सहित इस कथा के आमंत्रण को स्वीकार किया और बढ़चढ़ कर इस कथा में पहुँचने का आश्वासन दिया।

इस विशेष भगवान शिव कथा को श्रवण करने के लिए आप सब सादर आमंत्रित हैं। इस कथा में प्रसाद रूप में लंगर का खास प्रबंध भी रहेगा। इस अवसर पर रानी, सुमन, कुलवंत, नरेश कुमारी, मधु, अनुराधा, रानी, कुलवीर कुमारी आदि अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here