
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। बेशकीमती जानों को सिर्फ एक प्रयास के साथ बचाया जा सकता है और वह है रक्तदान। सभी को रक्तदान करना चाहिए, जिससे हम लाखों लोगो को जहाँ जि़न्दगी देते हैं वहीं हमारे शरीर में भी नए खून का संचार, होता है जिससे हम तंदरुस्त रहते हैं। यह शब्द सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल टांडा द्वारा विश्व रक्तदान दिवस के संबंध में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान स्कूल डायरेक्टर इंदर कुमार साहनी ने कहे।

प्रिंसिपल सतविंदर कौर ने नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम दौरान छात्रों ने ब्लड डोनेशन सम्बन्धी जागरूकता पोस्टर्स, प्लेकाड्र्स और लाल रंग के गुब्बारे पकड़े हुए थे। छात्रों ने ‘रक्तदान महादान’, ‘एव्री ब्लड डोनर ईज ए लाइफ सेवर’, ‘गिव ब्लड गिव लाइफ’ का सन्देश देते हुए युवाओं को आगे आने को कहा और अधिक से अधिक अपने परिवारों, दोस्तों को भी जागरूक करने को कहा। डायरेक्टर साहनी ने कहा के युवा पीढ़ी, एनजीओज, एडमिनिस्ट्रेशन, शिक्षा संस्थान, सोशल क्लब आदि सभी को मिलकर इस नोबल कॉज के लिए आगे आना चाहिए।












