Monday, October 26, 2026
Home Education जैम्स स्कूल में ‘करेज टू राईज़’ रंगमंच व नृत्य शो के दो...

जैम्स स्कूल में ‘करेज टू राईज़’ रंगमंच व नृत्य शो के दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह का समापन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जैम्स कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव समारोह अत्यंत हर्षोल्लास एवं भव्यता से आयोजित किया गया व दूसरे दिन समारोह  का बड़ी धूमधाम से समापन हुआ। यह कार्यक्रम ‘ करेज टू राईज़’ अर्थात्  कठिनाइयों से ऊपर उठने के हौंसले को  ‘स्टोरी बेस्ड’ थीम के रूप में प्रस्तुत किया गया जिसके माध्यम से विद्यार्थी ने यह संदेश दिया कि जीवन में हार व जीत दोनों को स्वीकार करने की क्षमता होनी चाहिए व हर क्षण संघर्ष से भरा हुआ रास्ता है तथा प्रत्येक व्यक्ति को इस मुश्किल डगर पर चलना पड़ता है।

Advertisements

कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में होशियारपुर के एसएसपी संदीप कुमार मलिक, आईपीएस उपस्थित रहे। मैडम हितिका वासल, आईपीएस खासतौर पर इस समारोह  में विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस मौके पर वासल एजुकेशन के चेयरमैन संजीव वासल, वाइस प्रेसिडेंट मैडम इना वासल, सीईओ राघव वासल, डायरेक्टर मैडम अदिति वासल, भी उपस्थित रहे। सर्वपथम मुख्यातिथि व अन्य गणमान्यों को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया व कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्जवलित करने से हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना की प्रस्तुति से हुआ। बच्चों  ने मनोहारी भाव से नृत्य का प्रदर्शन किया तथा पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।  कार्यक्रम में बच्चों ने वैस्टर्न रेट्रो डांस की मनमोहक प्रस्तुति पेश की जिसमें मामा मियाँ ,डैडी कूल, ग्रीस लैटनिंग और हैमर ग्रुप ने पाश्चात्य नृत्य की झलकियाँ प्रस्तुत की। बडी कक्षाओ के बच्चों ने बास्केट बॉल नृत्य, ‘मैसेज ऑफ पीस’ में जहाँ हो प्यार का मौसम ,कंटेम्परेरी और लैंप गु्रप ने अपने नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया।’शान ए तिरंगा’ डाँस में देशभक्ति के जज्बे और जोश भरे भाव और देश­प्रेम के मनोरम दृश्य दिखाए गए।‘देवी नृत्य’ के द्वारा भारतीय शास्त्रीय नृत्य की सुंदर झाँकियाँ  भी दर्शकों में ईश्वर के प्रति आपार श्रद्धा और आस्था पैदा करने वाला प्रतीत हुआ।गौरबतलब है कि इस नृत्य के द्वारा भारतीय संस्कृति और परंपरा में अष्टभुजाधारिणी माँ दूर्गा और दैत्यराज महीषासुर के युद्ध का सजीव दृश्य उप्त्पन्न होता है।

समारोह के दौरान प्रबधंकीय समीति ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न प्रदान करके सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने अपने सम्बोधन में छात्रों की कलाकारी की प्रशंसा की तथा छात्रों को साईबर सुरक्षा के नियमों के प्रति सचेत किया वहीं सड़क सुरक्षा व हैलमेट का उपयोग करने की हिदायत दी उन्होंने सभी को नो ड्रग्स की बात कह कर परिवार समाज और राष्ट्र के लिए जीवन समर्पित करने की बात कही।सभी बच्चों की प्रशंसा की तथा देवी नृत्य की भूरि ­भूरि पशंसा की विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नाट्य संगीत एवम् थियेटर नाटिका जैसी शानदार प्रस्तुतियों ने दशकों को भाव विभोर किया जिसके लिए सभी छात्र व टीम बधाई के पात्र है। उनका संदेश हार के बाद जीत और  जश्न मनाने की परंपरा हमेशा प्रेरणादायक रहती है।

प्रिंसिपल संगीता निस्तंदार बताया कि दो दिन चले इस समारोह में छात्रों ने महीनों की कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास से इस वार्षिकोत्सव को यादगार बना दिया। उन्होने ने बताया कि बच्चों के मनोहारी रंगमंच नृत्य व संगीत से उनके अभिभावक भी ओत ­प्रोत दिखे।

इस अवसर पर वासल एजुकेशन के चेयरमैन संजीव वासल ने बच्चों, अध्यापकों व अभिभावकों को शुभकानाएँ दी व विद्यार्थियों की मेहनत और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए कहा कि ­ “इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता को निखारते हैं।” संजीव वासल ने स्कूल के विद्याथियों की इस अथक मेहनत के लिए सराहना की तथा अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here