
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अनएडिड स्टाफ ऑफ एडिड स्कूल होशियारपुर यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक जिला अध्यक्ष रविंदर भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में उपाध्यक्ष बलबीर सिंह, सचिव अजयपाल, उप-सचिव बीर सिंह, प्रेस सचिव यशपाल सिंह, महिला विंग सदस्य हरजीत कौर और रजनी बाला एस.डी.स्कूल होशियारपुर उपस्थित थे।

इसमें यह तय किया गया कि 10 सितंबर को कैबिनेट सबकमेटी के साथ हो रही बैठक में अगर सरकार ने हमारी मांगों को अनदेखा किया, तो सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए अगले महीने संगरूर में एक बड़ी महारैली आयोजित की जाएगी। हम सभी शिक्षक 10 से 15 सालों से एडिड स्कूलों में पढ़ा रहे हैं। हम अपनी उम्र का काफी लंबा समय गुजार चुके हैं और अब कोई और काम भी नहीं कर सकते।
हमारी मांग है कि सरकार एडिड स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों को ही 70ः30 के तहत भर्ती करे। अगर कमेटियों के पास वित्तीय साधन नहीं हैं, तो सरकार द्वारा हमें सिर्फ 70 प्रतिशत वेतन दिया जाए और कमेटियों को 30 प्रतिशत से छूट दे दी जाए, ताकि हमारे घरों की स्थिति और बच्चों का भविष्य बेहतर हो सके।
इस अवसर पर दिलबाग सिंह, मुकेश कुमार, इंद्रजीत सिंह, विजय कुमार, सरन दास, अमनदीप कौर, गुरबंत सिंह, नवीन कुमार, आशा रानी, सीमा रानी, केशव कुमार, मोनिका रानी और अन्य शिक्षक भी उपस्थित थे।












