Tuesday, October 20, 2026
Home Education सेंट सोल्जर के छात्रों ने रेड क्रास मेले में किया शानदार प्रदर्शन

सेंट सोल्जर के छात्रों ने रेड क्रास मेले में किया शानदार प्रदर्शन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: डा. ममता। रेड क्रास होशियारपुर की ओर से आयोजित मेले में सेंट सोल्जर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेंहदी तथा पेंटिंग मुकाबलों में दूसरा स्थान प्राप्त कर संस्था के साथ-साथ अपना तथा आपने माता-पिता का नाम रोशन किया।

Advertisements

स्कूल पहुंचने पर विजेताओं को सम्मानित करते हुए प्रिंसिपल उर्मिल सूद ने बताया कि मेंहदी मुकाबले में 9वीं कक्षा की छात्रा पूनम प्रजापति ने तथा पेंटिंग मुकाबले में 8वीं कक्षा की छात्रा प्रभजोत कौर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने विजेताओं को बधाई देते हुए सभी छात्रों को ऐसी प्रतियोगितायों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here