Tuesday, October 27, 2026
Home Latest पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. रमेश डोगरा की माता व पत्नी ने किया...

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. रमेश डोगरा की माता व पत्नी ने किया सडक़ के कार्य का शुभारंभ

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। वार्ड न. 37 मोहल्ला नई आबादी के पार्षद सुदर्शन धीर ने 20 वर्षों से खराब पड़ी सडक़ के कार्य का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. रमेश चंद डोगरा की माता कान्ता रानी व पत्नी सुरिंद्रा डोगरा के कर कमलों से करवाया। इस दौरान पार्षद धीर ने कहा कि बत्तरा कोंटिनेंटल तथा शक्ति मंदिर के साथ लगती सडक़ का भी जल्द काम शुरू करवाया जाएगा।

Advertisements

उन्होंने कहा कि मोहल्ला वासियों को विश्वास दिलवाया कि मोहल्ले की कोई भी परेशानी को पारिवारिक तौर पर हल करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोहल्ले की और समस्याएं जैसे पानी की निकासी, वार्ड की सफाई, गंदा पानी खड़ा होने से भी जल्द ही निजात दिलवाई जाएगी। इस दौरान श्री धीर ने मोहल्ला वासियों को भी इन कार्यों में अपना पूरा योगदान देने की अपील की। इस अवसर पर मोवल धीर, शम्मी, अनीता, रंजना, मंजू बाला, नेहा धीर, अल्का, गंगा रानी, दुलारी, सोनिया, तारा, सलोनी आदि मोहल्ला वासी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here