Wednesday, October 21, 2026
Home Latest दुष्यंत गौतम व श्वेत मलिक 20 जुलाई को होशियारपुर में

दुष्यंत गौतम व श्वेत मलिक 20 जुलाई को होशियारपुर में

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदयस्ता अभियान के तहत विस्तारक योजना शुरू करने के लिए जिला भाजपा कार्यशाला का आयोजन कर रही है। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सदस्यता अभियान के सह इंचार्ज दुष्यन्त गौतम व प्रदेशाध्यक्ष श्वेत मलिक विशेष तौर पर होशियारपुर आ रहे है। जिला भाजपा द्वारा जारी प्रैस विज्ञप्ति में जिला भाजपा अध्यक्ष विजय पठानिया ने बताया कि 20 जुलाई दिन शनिवार को दोपहर 3:00 बजे श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी कम्युनिटी सैंटर गौतम नगर में एक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisements

जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा परिवार में लोगों को शामिल करवाने के लिए जो सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है उसमें विस्तारक योजना का अहम रोल रहने वाला है। उसी कार्यशाला में प्रदेश पदाधिकारी से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ता विस्तारक योजना के तहत अपने कार्य क्षेत्र से बाहर 1 सप्ताह के लिए जाकर काम करेंगे। विजय पठानिया ने बताया कि इस कार्यशाला में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, तीक्ष्ण सूद, विजय सांपला प्रदेश सदस्यता अभियान के प्रभारी सरदार दयाल सोढ़ी, सह प्रभारी जीवन गुप्ता समेत बड़े पदाधिकारियों का मार्गदर्शन मिलेगा। इस कार्यशाला में प्रदेश की ओर से नियुक्त किए गए सभी विस्तारक, शक्ति केंद्र, प्रमुख बूथ इंचार्ज समेत जिला व मंडल पदाधिकारी भी अपेक्षित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here