Tuesday, October 27, 2026
Home Himachal रंगड़ों के निशाने पर एटीएम व आधार केंद्र, लोगों में दहशत का...

रंगड़ों के निशाने पर एटीएम व आधार केंद्र, लोगों में दहशत का माहौल

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। जिला मुख्यालय हमीरपुर के लघु सचिवालय के गेट के पास लोगों की सुविधा के लिए बने आधार केंद्र और एटीएम इन दिनों रंगड़ों के निशाने पर है। यहाँ आने-जाने वाले हर व्यक्ति को रंगड़ों ने भयभीत कर रखा है। दरअसल रंगड़ों का छत्ता ठीक उस छत पर लगा हुआ है जहां, लोग, छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक अक्सर आधार कार्ड अपडेट करवाने तथा एटीएम के काम से आते रहते हैं।

Advertisements

स्थानीय लोगों ने बताया कि रंगड़ों द्वारा 2 बार हमला भी किया जा चुका है, लेकिन उनके हमले से लोग बाल बाल बच गए। वहीं दूसरी तरफ गेट के पास ही पुलिस की जाँच चौंकी है। अत्यंत व्यस्त इस क्षेत्र में रंगड़ कभी भी हमला करके लोगों को नुकसान पहुँचा सकते हैं। इस दौरान जहां अपना आधार कार्ड अपडेट करवाने आए एक युवक ने बताया कि जैसे ही वह अंदर दाखिल हुआ उसकी नजर छत्त पर लगे रंगड़ों के छत्ते पर पड़ी।

जिससे वह भयभीत हो गया। वहीं दूसरे युवक ने तो इस दृश्य को चिराग तले अँधेरा बताया। युवकों का कहना है कि लघु सचिवालय के मुख्य गेट, एटीएम व आधार केंद्र के पास लगे रंगड़ों के छत्ते को प्रशासन द्वारा तुरंत हटवाया जाए ताकि लोगों को राहत प्रदान हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here