Monday, October 26, 2026
Home Education रियालिटी शो में सेंट सोल्जर की छात्रा ने दिखाया ‘दम’

रियालिटी शो में सेंट सोल्जर की छात्रा ने दिखाया ‘दम’

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल ऊना रोड होशियापुर की छात्रा ने रियालिटी शो ‘किस में कितना है दम’ के फाइनल मुकाबले में भाग लेते हुए बंगड़े में प्रथम रहते हुए 5100 रुपए कैश पर कब्जा किया। स्कूल पहुंचने पर छात्रा नवजोत कौर का स्वागत करते प्रिंसिपल उर्मिल सूद ने बताया कि नवजोत कौर 10वीं कक्षा की छात्रा है ओर वह इससे पहले जिला लेवल पर भी यह मुकाबला जीत चुकी है।

Advertisements

अब उसने लुधियाना में हुए फाइनल मुकाबले में भाग लेते हुए बंगड़े में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल के साथ-साथ अपना तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। छात्रा नवजोत कौर ने बताया कि प्रथम रहने पर रियालिटी शो के प्रबंधकों की ओर से उसे कैश प्राईज के साथ एक ट्राफी तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल सूद ने नवजोत कौर तथा उसके अभिभावकों को बच्ची की इस प्राप्ति के लिए बधाई दी ओर स्कूल के बाकी छात्रों को भी उससे प्रेरणा लेकर ऐसी प्रतियोगितायों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here