
टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। श्री गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटी बोकारो झारखंड की ओर से नैनोवाल वेद में चलाए जा रहे गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक जागरूकता समागम करवाया गया। प्रिंसिपल सविंदर कौर मल्ली की अगुवाई में हुए इस समागम में सोसायटी के प्रधान तरसेम सिंह मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए।

समागम के आगाज के दौरान प्रधान तरसेम सिंह व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने स्टाफ के साथ मिलकर स्कूल कैंपस में पौधे लगाए। इस दौरान जागरूकता समागम के मौके प्रधान तरसेम सिंह व प्रिंसिपल सविंदर कौर ने वातावरण संभाल के लिए जागरूकता का संचार करते ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर सरपंच सेवा सिंह, नंबरदार सतनाम सिंह ढिल्लों, अवतार सिंह सेखों, दलजीत सिंह, एडवोकेट तेजिंदर पाल सिंह चीमा, हरप्रीत पाल सिंह, मनप्रीत सिंह रंधावा, मंगजीत सिंह, सरपंच मिंटा बैसोया, सुरजीत सिंह, संदीप कुमार, जितेंद्र सिंह बाजवा, मनिंदर पाल सिंह, रजिंदर कौर, नवनीत कौर, पूजा, कंचन, कमलप्रीत कौर, कुलवीर कौर, अमनदीप कौर आदि मौजूद थे।












