Thursday, October 29, 2026
Home Education शिक्षा का व्यापार बंद करके समान शिक्षा लागू करे सरकार: अवधेश

शिक्षा का व्यापार बंद करके समान शिक्षा लागू करे सरकार: अवधेश

बछवाड़ा/बेगूसराय (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: राकेश कुमार। सीपीआई के कार्यकर्ताओं ने गत शनिवार को दुसरे दिन की पदयात्रा के दौरान रानी-दो पंचायत में स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। सीपीआई के पूर्व विधायक अवधेश कुमार राय ने बताया कि वर्ष 2016 से वर्ष 2018 तक मध्य विद्यालय शिबूटोल के प्रभारी एच.एम. के.रूप शिक्षा विभाग ने सरीता कुमारी को योगदान दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उक्त प्रभारी एचएम के द्वारा वर्ष 2016-18 तक विद्यालय में पढऩे वाले एक भी छात्र को न तो पोशाक राशि व न ही छात्रवृति की राशि दी गई। उन्होंने बताया कि मध्य विद्यालय शिबूटोल के वर्तमान प्रभारी एचएम सेवास्टीन मुरमुर का कहना है कि विद्यार्थियों की पोषाक व छात्रवृति की राशि बैंक में नहीं है तथा जिस समय उन्होंने सहयोग लिया था उस वक्त कोई पैसे का चार्ज नही दिया गया था। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ स्वच्छ भारत मिशन चलाकर घर-घर शौचालय निर्माण कराया जा रहा है वही विद्यालय परिसर में एक भी शौचालय नही है।

Advertisements

सी.पी.आई. कार्यकर्ताओं की पैदल यात्रा दुसरे दिन भी जारी, कई स्कूलों की समस्याएं आईं सामने

विद्यालय में अध्य्यन कर रहे विद्यार्थियों को वर्ग संचालन के दौरान खुले में शौच करने के लिए जाना पड़ता है। वही, विद्यालय परिसर में मात्र एक चापाकल है उसी चापाकल से करीब 500 विद्यार्थी पानी पीते हैं। उन्होने बताया कि प्राथमिक विद्यालय रतुल्लहपुर में 300 दलित विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। लेकिन, विभाग द्वारा उस विद्यालय को मध्य विद्यालय शिबूटोल में मर्ज कर दिया गया है। आज स्थिति यह है कि दलित बस्ती से 300 छात्रों के बदले मात्र 50 की संख्या में ही छात्र पढऩे के लिए जाते है। पूर्व विधायक ने बताया कि सरकार स्वास्थ्य व शिक्षा को व्यापारीकरण बंद करते हुए समान शिक्षा प्रणाली लागू करें।

दलित बस्ती में पुन: विद्यालय का संचालन करें जिससे दलित बस्ती के सभी विद्यार्थियों को शिक्षा मिल सके। बिजली विभाग द्वारा बिल में सुधार करें तथा प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली बंद करते हुए सभी लाभुक को द्वितीय किश्त की राशि अविलंब भुगतान करें। शौचालय निर्माण के बाद राशि का भुगतान किया जाय। पदयात्रा के दौरान मौके पर पुर्व मुखिया राम विलास राय, प्यारे लाल दास, कमलेश्वरी राय, सिलो पासवान, पवन यादव आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here