Sunday, October 25, 2026
Home Education सेंट सोल्जर के छात्रों ने रंगोली बनाकर मनाया होली का त्योहार

सेंट सोल्जर के छात्रों ने रंगोली बनाकर मनाया होली का त्योहार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: डा.ममता। रंगों के त्योहार को सिर्फ प्यार और आपसी स्नेह से मनाने का संदेश देते हुए सेंट सोल्जर फार्मेसी एंड पालीटेक्निक कॉलेज चब्बेवाल में होली का त्योहार मनाया गया। कालेज प्रिंसिपल इंजीनियर विमल कुमार पॉल की अगुवाई में छात्रों ने रंगोली बनाकर फूलों तथा रंगों के साथ होली खेली।

Advertisements

छात्रों ने होली से सम्बंधित झांकी भी पेश की। इस अवसर पर स्टाफ ओर छात्रों ने जहां साथ मिलकर पूजा की वहीं एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई भी दी। इस दौरान प्रिंसिपल पॉल ने छात्रों को होली के दौरान केमिकल युक्त रंगों का इस्तेमाल न करने के लिए प्रेरित करते हुए कामना की कि सभी के जीवन में होली जैसे सूंदर रंग भरे रहें। इस अवसर पर कालेज का समूह स्टाफ उपस्थित रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here