Wednesday, October 28, 2026
Home Crime अवैध शराब की 204 बोतलें बरामद, फरार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज,...

अवैध शराब की 204 बोतलें बरामद, फरार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, तलाश जारी

टांडा उड़मुड़/मियानी (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। टांडा पुलिस ने मिआनी मोड़ पुलपुख्ता नजदीक नाके के दौरान शराब की 204 बोतलें बरामद करके एक व्यक्ति के खिलाफ आबकारी एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला सुखदेव सिंह राजू पुत्र फौजा सिंह निवासी वार्ड नंबर.6 मिआनी के खिलाफ दर्ज किया है।

Advertisements

थानामुखी इंस्पैक्टर हरगुरदेव सिंह ने बताया कि थानेदार परमजीत सिंह की टीम ने मिआनी मोड़ पुलपुख्ता नजदीक लगाए गए नाके दौरान गांव रड़ा की ओर से उक्त आरोपी मोटरसाइकल पर आ रहा था कि पुलिस पार्टी को देख कर अचानक मोटरसाइकल मोडऩे लगा तो मोटरसाइकल सडक़ पर गिर गया। पुलिस पार्टी के वहां पर पहुँचने तक उक्त आरोपी फरार हो गया। फिलहाल टांडा पुलिस ने मोटरसाइकल पर बाँधी बोरी में से अवैध शराब की 204 बोतलें बरामद कर के मामला दर्ज कर के आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here