Thursday, October 15, 2026
Home Latest महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्नाव कांड पर की मोदी सरकार की निंदा

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्नाव कांड पर की मोदी सरकार की निंदा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला महिला कांग्रेस की ओर से जिला प्रधान तरनजीत कौर सेठी की अध्यक्षता में उन्नाव कांड के लिए मोदी सरकार के विरूध रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर श्रीमती सेठी ने कहा कि निर्भया कांड पर मनमोहन सिंह को चुड़ीयां भेजने वाली समृति ईरानी क्या आज उन्नाव कांड के लिए मोदी , योगी और अमित शाह को चूडिय़ां भेजेंगी।

Advertisements

उन्होंने कहा कि उन्नाव की घटना देश वासियों को शर्मसार करने वाली है। विपक्ष लगातार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे का क्या हुआ इसका मोदी सरकार जवाब दे। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की सभी कार्यकर्ताएं सुरिंदर सटियाल, गुरबचन कौर, दीप भट्टी, कैलाश रानी, सरोज बाला, स्वर्णजीत कौर, अरूणा भट्टी, हरजीत सीकरी, परमजीत, रविंदर कौर, हरभजन कौर, शकुंतला और बलविंदर कौर उपस्थित थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here