Thursday, October 15, 2026
Home Crime अवैध माइनिंग करता अब्दुल्लापुर निवासी मिठुन काबू

अवैध माइनिंग करता अब्दुल्लापुर निवासी मिठुन काबू

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। ब्यास दरिया से रेत की अवैध तरीके से निकासी करके ले जा रहे ट्रैक्टर ट्राली चालक को टांडा पुलिस की स्पैशल ब्रांच टीम तथा माइनिंग विभाग की टीम ने काबू किया है।

Advertisements

स्पैशल ब्रांच के इं. विपन कुमार, रणजीत सिंह की टीम की सहायता से अहियापुर के नजदीक से काबू किए गए ट्रेक्टर चालक की पहचान मिठुन उर्फ मिट्ठु पुत्र सुक्खा सिंह निवासी अब्दुल्लापुर के रूप में हुई है।

टांडा पुलिस ने रेत से भरी ट्राली तथा ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक मिट्ठु के खिलाफ माइनिंग एक्ट अधीन मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here