संघ कार्यालय में अशोक चोपड़ा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ होशियारपुर की तरफ से संघ कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर जिला संघ चालक अशोक चोपड़ा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी दी।

Advertisements

इस मौके पर अशोक चोपड़ा ने कहा कि आजादी मिलने का यह मतलब नहीं कि देश के प्रति हमारे फर्ज कम हो गए हैं या खत्म हो गए हैं बल्कि इस आजादी के संजोये रखने के लिए हमें और भी मेहनत के साथ देशहित में कार्य करने की जरुरत है तथा देश की बाहरी व भीतरी देश विरोधी ताकतों से लडऩा है।

इस दौरान अशोक चोपड़ा एवं मनोज गुप्ता ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र सर्वोपरि की संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here