Saturday, October 24, 2026
Home Crime 50,335 एम.एल. शराब सहित गांव पयाला निवासी सुरिंदरपाल गिरफ्तार

50,335 एम.एल. शराब सहित गांव पयाला निवासी सुरिंदरपाल गिरफ्तार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: समीर सैनी। होशियारपुर स्पैशल ब्रांच की पुलिस टीम ए.एस.आई. अमरजीत सिंह, एच.सी. सुरिंदर सिंह,एच.सी कुलदीप सिंह, एच.सी जसविंदर कुमार ने अवैध रूप से शराब का कारोबार कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

Advertisements

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की पहचान सुरिंदरपाल सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी पयाला थाना बुल्लोवाल होशियारपुर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी से 1 मोबाइल फोन व 2,330 रुपये नकदी तथा अलग-अलग कंपनियों की कुल 50, 335 एम.एल. शराब बरामद हुई है। स्पैशल ब्रांच पुलिस ने आरोपी तथा शराब को अपने कब्जे में लेकर नसराला चौंकी बुल्लोवाल आई.सी. विशाल शर्मा के हवाले कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here