सुभाष चुनाव अधिकारी व शिव सूद सह चुनाव अधिकारी नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। भाजपा के संगठनात्मक चुनावों सम्बन्धी बैठक जिलाध्यक्ष श्री विजय पठानिया के नेतृत्व में आयोजित की गई। जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, मेयर शिव सूद, जिला महामंत्री विनोद परमार व निपुण शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित हुए। बैठक में उपस्थित सभी मण्डल अध्यक्षों से सदस्यता अभियान की जानकारी लेने के बाद पठानिया ने कहा कि सदयस्ता अभियान का पहला चरण 31 अगस्त को खत्म होगा। जिसमें सक्रिय सदस्य बनाकर पंजीकृत किए जाएंगे। सभी मण्डल अध्यक्ष को कहा गया है कि पार्टी की प्राथमिक सदयस्ता सूची पार्टी कार्यलय में जिला सदस्यता इंचार्ज विनोद परमार के पास जमा करवाये। इसके बाद 11 सितंबर से बूथ स्तरीय संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। होशियारपुर के मण्डल स्तर के लिए नियुक्त किए गए प्रभारी व सह प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है।

Advertisements

जिलाध्यक्ष पठानिया ने बताया कि प्रदेश भाजपा नेतृत्व की और से प्रदेश भाजपा सचिव सुभाष शर्मा को जिला चुनाव अधिकारी व मेयर शिव सूद सह चुनाव अधिकारी लगाया गया है, जिनकी देकरेख में चुनाव होंगे। जिलाध्यक्ष ने अपील कि जिन सक्रिय सदस्यों ने अपनी प्राथमिक सदस्यता सूची के फार्म जमा नही करवाए जल्दी अपना काम खत्म करें और मण्डल अनुसार सक्रिय सदस्यों का रजिस्टर लगाकर उन्हें सूचीबद्ध करें।

इस मौके पर जिला सह चुनाव अधिकारी के तौर पर नियुक्त हुए मेयर शिव सूद ने कहा बताया कि 11 सितंबर से 30 सितंबर तक बूथ अध्यक्ष व बूथ समिति सदस्यों का चुनाव होगा। 11 से 31 अक्टूबर तक मंडल अध्यक्ष का चुनाव करवाया जाएगा। इसके बाद 11 नवंबर से 30 नवबंर तक जिला अध्यक्ष का चुनाव करवाया जाना तय हुआ है। इन संगठनात्मक चुनावों को सही व निष्पक्ष करवाने हेतु मण्डल स्तर तक प्रभारी भी नियुक्त किए जाएंगे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया, मण्डल अध्यक्ष रमेश ठाकुर, अशोक कुमार शोकी, सरदार अमरजीत सिंह लाडी, अश्विनी गैंद आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here