पार्षद निपुण शर्मा के वार्ड-35 में चली तीक्ष्ण सूद की हवा


होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा प्रत्याशी तीक्ष्ण सूद के हक में चुनाव प्रचार तेज करते हुए पार्षद निपुण शर्मा के वार्ड में आज भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जनता को भाजपा सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिला और लोगों ने तीक्ष्ण सूद के हक में मतदान का मन बनाया। इस मौके पर भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा व महामंत्री अश्विनी गैंद ने भी विशेष तौर से पहुंच कर तीक्ष्ण सूद द्वारा होशियारपुर में करवाए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि होशियारपुर के विकास के लिए तीक्ष्ण सूद को विजयी बनाया जाना समय की मांग है ताकि होशियारपुर का और विकास संभव हो सके। इस मौके पर नवीन पथरिया, रोमी, संजीव कुमार, हरीश पंडित, अनिल डोगरा, अजय ठाकुर, जैन साहिब, रोहित राधे सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने तीक्ष्ण सूद के हक में वोट मांगे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here