Wednesday, October 21, 2026
Home Politics अनिल हंस और चिंटू हंस ने ‘हाथ’ छोड़ थामा ‘कमल’

अनिल हंस और चिंटू हंस ने ‘हाथ’ छोड़ थामा ‘कमल’


-वाल्मीकि समाज को भाजपा के पक्ष में लामबंध करने में दे रहे हैं सराहनीय योगदान-
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर भाजपा को आज एक बड़ी सफलता मिली है तथा होशियारपुर के लगभग समस्त वाल्मीकि समाज ने तीक्ष्ण सूद के पक्ष में अपना समर्थन देने की घोषणा की है। यह घोषणा भाजपा के लिए 2007 से वाल्मीकि भाईचारे को संगठित करते हुए अनिल हंस और चिंटू हंस ने तीक्ष्ण सूद की अगुवाई में भाजपा का दामन पकड़ते हुए कही। भले ही कुछ समय के लिए वह कांग्रेस के साथ भी रहे, परन्तु भाजपा की नीतियों से परभावित होकर उन्होंने एक बार फिर से तीक्ष्ण सूद के हक में खड़े होने का निर्णय लिया है। जिसे भाजपा की अक बड़ी सफलता के रुप में देखा जा रहा है।(द स्टैलर न्यूज़)
होटल शिराज में आयोजित एक समारोह दौरान भाजपा में शामिल होने पर अनिल हंस और चिंटू हंस को तीक्ष्ण सूद ने खुद समारोह में पहुंच कर सम्मानित किया। इस मौके पर मेयर शिव सूद, अश्विनी गैंद, नितिन गुप्ता नन्नू, पार्षद निपुण शर्मा, आनंदवीर सिंह के अलावा बड़ी संख्या में वाल्मीकि भाईचारे के लोग एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।(द स्टैलर न्यूज़)

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here